{"_id":"67ae3d0494225fedd903dfa4","slug":"student-committed-suicide-when-his-father-stopped-him-from-playing-online-games-jpnagar-news-c-15-1-mbd1043-582862-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पिता ने ऑनलाइन गेम्स खेलने से रोका तो छात्र ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पिता ने ऑनलाइन गेम्स खेलने से रोका तो छात्र ने दी जान
Fri, 14 Feb 2025 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में पिता की डांट से नाराज इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर पास के ही एक काॅलेज में इंटर का छात्र था। वह मोबाइल में ऑनलाइन गेम्स खेलने का शौकीन था। इसी बात से परिवार के लोग नाराज रहते थे।
कई बार छात्र को समझाया कि मोबाइल में गेम्स न खेला करे, लेकिन वह नहीं माना। लगातार गेम्स खेलता था। कई बार वह रुपये भी हार चुका था। बुधवार शाम को छात्र मोबाइल में गेम्स खेल रहा था। इस दौरान उसके पिता ने उसे डांट दिया और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा। इसी बात से छात्र नाराज हो गया और वह अपने कमरे में चला गया। रात में किसी समय छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह को परिजनों को देखा तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और बिना किसी कानूनी कर्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।