फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   strike,employee, angry

हड़ताल पर समर्थन को लेकर भिड़े कर्मचारी, हुई मारपीट

Sat, 03 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 03 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
strike,employee, angry
शहर में जुलूस निकालते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
हड़ताल को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की दोनों यूनियनों के सदस्य शुक्रवार को आमने सामने आ गए। एक गुट ने दूसरे पर हमला बोल दिया। इसमें रोजवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष घायल हो गए। पुलिस ने इंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष समेत चार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन से जुड़े रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार सुबह से हड़ताल पर थे। यूनियन के सभी पदाधिकारी बसों का संचालन बंद कर हड़ताल पर बैठे थे, जबकि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी हड़ताल में शामिल  नहीं थे। परिषद के चालक और परिचालक बसों को चला  रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि हड़ताल को समर्थन नहीं देने से गुस्साए इंपलाइज यूनियन अध्यक्ष इरफान ने अपने साथियों संग मिलकर संयुक्त परिषद अध्यक्ष सरफराज पर हमला कर दिया। पिटाई से सरफराज घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन और परिषद पदाधिकारियों के बीच मारपीट होती देख अफरा तफरी मच गई। घायल सरफराज का मेडिकल परीक्षण कराया गया। घायल सरफराज ने इरफान व इसके भाई सरफराज, मनीष, अवनीश, गब्बर, विपिन के खिलाफ तहरीर दी है। उधर दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा। 


पुलिस ने इरफान समेत चार को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ऋषि कुमार ने बताया कि यूनियन पदाधिकारियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर मिली है। घायल का मेडिकल करा दिया गया है। चार लोग हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed