फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Strict action should be taken against those doing illegal business of liquor: Shalabh

शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : शलभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those doing illegal business of liquor: Shalabh
डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने एसपी विनीत जायसवाल की मौजूदगी में हसनपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाने के नए टॉपटेन बदमाशों को चिन्हित कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे डीआईजी ने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जांचा-परखा। जिसमें आने वाली पीड़िता का नाम ,पता, समस्या का स्पष्ट उल्लेख और समस्या निराकरण के लिए की गई कार्रवाई के बारे में जाना। थाने पर नियुक्त दिवसाधिकारी को जन सुनवाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही महिला शिकायत रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर को अद्यतन रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अपराध रजिस्टर व टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया। साथ ही कोतवाली में नये सिरे से टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई करने को कहा। माल मुकदमाती रजिस्टर का निरीक्षण किया। कोतवाली परिसर में खड़े माल मुकदमाती और लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। गुण्डा, गैंगस्टर की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और थानाक्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व बनाने करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनता के लिए स्वच्छ वातावरण स्थापित करते हुए जन सामान्य के बैठने, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही थाने को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान के साथ वृक्षारोपण आदि करने के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed