फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stray dogs killed seven goats, six injured

Amroha News: आवारा कुत्तों ने सात बकरियों को मार डाला, छह घायल

Sun, 13 Apr 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 13 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs killed seven goats, six injured
सैदनगली/उझारी (अमरोहा)। गांव ढक्का मोड़ पर शनिवार की सुबह फार्म में घुसकर आवारा कुत्तों ने बकरियों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने सात बकरियों को नोच-नोचकर मार डाला और छह बकरियों को घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव अल्लीपुर भूड़ सरकी ढक्का मोड़ निवासी मोहम्मद हारून का घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर बकरी फार्म है। शनिवार की सुबह 10 से ज्यादा आवारा कुत्तों के झुंड ने फार्म में घुसकर बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग एकत्र होकर पहुंचे और लाठी डंडे से कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक कुत्ते सात बकरियों को नोच-नोचकर मार चुके थे। जबकि छह बकरियों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

पशु कल्याण समिति के नामित सदस्य डाॅ. रूमाल सिंह सैनी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। प्रशासन के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि गांव व आसपास के क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक है। ग्रामीणों में आवारा कुत्तों लेकर दहशत बनी हुई है। कुत्तों को पकड़वाया जाए। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही टीम का गठन करके आवारा कुत्तों को पकड़वाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed