{"_id":"671823f4769c2f059207d034","slug":"stones-were-pelted-on-the-police-who-arrived-after-getting-information-about-the-fight-they-saved-themselves-by-locking-themselves-in-the-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-128018-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, घर में बंदकर खुद को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, घर में बंदकर खुद को बचाया
विज्ञापन
अमरोहा।
बकरी के गंदगी कर देने पर दो पक्षों में हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ही पथराव कर दिया गया। पुलिस ने खुद को घर में बंद करके जान बचाई। वहीं, हालात संभालने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। मारपीट में दोनों पक्ष के छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने 16 नामजद समेत 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, घटना से मोहल्ले के लोगों में दहशत है।
यह घटना अमरोहा के मोहल्ला तकिया हुसैन शाह में हुई। मोहल्ले में गुल मोहम्मद और मोहम्मद हनीफ के परिवार रहते हैं। सोमवार रात बकरी के गंदगी करने पर गुल मोहम्मद और मोहम्मद हनीफ के परिवार आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। सूचना पर दरोगा मुकेश कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार, श्यामवीर सिंह और दीपक कुमार ने मौके पहुंचे और दोनों पक्षों को समझने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग छतों से पुलिस पर पथराव करने लगे। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
पथराव की घटना से मोहल्ले के लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने घरों में घुसकर दरवाजे बंद कर लिए। पुलिसकर्मियों पर हमले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों के होश उड़ गए। तुरंत मौके पर अतिरिक्त फोर्स भेजा गया। जिनको देखकर आरोपी घरों की छतों कूदकर भाग निकले। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि दरोगा महेश कुमार की तहरीर पर गुल मोहम्मद, नासिर, आसिफ, इलियास, शहादत, आफताब, रियाज, मेहताब, तंजीम, मोहम्मद हनीफ, अब्दुल्लाह, सलीम, शकील, फहीम, अजीम, अरशद और छह से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।