फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stone pelting, firing in old enmity in Sheeshon Wali village, four injured

Amroha News: शीशों वाली गांव में पुरानी रंजिश में पथराव, फायरिंग, चार घायल

Fri, 10 Mar 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting, firing in old enmity in Sheeshon Wali village, four injured
गजरौला। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में शीशों वाली गांव में पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान के परिवार में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग हुई। मारपीट में दोनों तरफ से चार लोग घायल हुए। युवती छर्रे लगने से जख्मी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से युवती सहित दो लोग रेफर कर दिए गए। गांव निवासी प्रधान के पति हरपाल व भोजराज के बीच प्रधानी के चुनाव से रंजिश है। ग्राम प्रधान के पति का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने घर पर थे। उनका आरोप है कि चुनाव हारे भोजराज अपने परिवार के लोगों के साथ घर में घुस आए। उनके भाई प्रह्लाद पर फावड़े से हमला कर दिया, जिसको बचाने आए उनके पड़ोसी विजयपाल और पान सिंह को भी घायल कर दिया। उधर दूसरे पक्ष के भोजराज का कहना है कि ग्राम प्रधान और उनकी तरफ के लोगों ने रास्ते में गाली गलौज की, जिसका विरोध करने पर पथराव कर दिया। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

मारपीट में भोजराज व फायरिंग में भोजराज की बेटी रूपवती छर्रे लगने से घायल हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रूपवती व प्रह्लाद को रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ दी गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते महीने गांव में भीषण आग लगी थी। जिसमें 20 पशु झुलस गए थे और तीन की मौत हो गई थी। प्रधान पक्ष का आरोप है कि आग भी भोजराज पक्ष के लोगों ने लगाई थी। थाना पुलिस का कहना है कि गांव में झगड़ा हुआ था। दोनों तरफ के आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed