{"_id":"61d49aa2c8386d5e5e03ef64","slug":"stole-eight-lakh-cash-by-breaking-the-locks-of-the-jacket-businessman-s-house-jpnagar-news-mbd414986115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैकेट कारोबारी के घर के ताले तोड़कर आठ लाख कैश चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैकेट कारोबारी के घर के ताले तोड़कर आठ लाख कैश चुराया
विज्ञापन
नौगांवा सादात में रुपये चोरी के बाद टूटी पड़ी अलमारी की खिड़की।
- फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात(अमरोहा)। शादी समारोह में बिजनौर गए जैकेट कारोबारी के बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने आठ लाख रुपये कैश चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
यह घटना नौगांवा सादात के मोहल्ला नूरानी मस्जिद के पास की है। यहां पर मोहम्मद इरफान का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद सनुव्वर अंसारी जैकेट कारोबारी है। सोमवार को सनुव्वर अपने पत्नी और बच्चों के साथ बिजनौर जनपद बास्टा गांव स्थित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार की सुबह वह वापस लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला लगा था। जबकि भीतर कमरों के ताले टूटे पड़े थे। सारा-सामान बिखरा पड़ा था। यहां अलमारी में रखे 8 लाख कैश गायब था। यह रकम उन्होंने कारोबार के लिहाज से जुटा कर रखी थी। घटना से कारोबारी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित कारोबारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को भेजा गया था। तहरीर मिल गई। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा