फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Start of repair of taps

नलों की मरम्मत का काम शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Start of repair of taps
अमर उजाला इंपेक्ट: गजरौला के गांव फौंदापुर में खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप सही कराते सचिव। - फोटो : GAJRAULA
गांव फौंदापुर में खराब पड़े नलों की मरम्मत का कार्य शुरू
विज्ञापन

ग्रामीण बोले - धन्यवाद अमर उजाला
गजरौला। ब्लाक के गांव फौंदापुर में अर्से से खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की समस्या को अमर उजाला ने उजागर किया और एडीओ (पंचायत) मदनपाल सिंह के निर्देश पर उनकी मरम्मत और रिबोर का काम शुरू करा दिया गया है। वहीं ग्रामीण भी गांव में नलों को ठीक करने पहुंची टीम को देख खुश नजर आए।

बुधवार को एडीओ (पंचायत) मदनपाल सिंह के निर्देश पर गांव के सचिव राहुल राणा गांव फौंदापुर में अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहां डा. भीमराव आंबेडकर कालोनी में बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने काफी समय से खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप को सही कराने का काम शुरू करा दिया। वहीं गांव में टीम को देख कालोनी में रहने वाले लोगों खासकर महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद देते नजर आए। वहीं रहने वाले पवन, अंकिता, सुमन, लीला, पुष्पा, मुनेश देवी, काजल, बीना देवी, कुसुम आदि ने बताया कि वे कई बार प्रधान से नलों की ठीक करने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बता दें कि अमर उजाला ने नौ जून के अंक में फौंदापुर में नहीं है टंकी, खराब पड़े हैं इंडिया मार्का नल शीर्षक से ग्रामीणों की समस्या को उजागर किया था। एडीओ (पंचायत) मदनपाल सिंह ने इस पर संज्ञान लिया और नलों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed