फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   spike borer in sugarcane

Amroha News: गन्ने की मिठास पर ग्रहण बन रहा चोटी भेदक कीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
spike borer in sugarcane
अमरोहा। गन्ने की फसल में चोटी बेधक कीट का प्रकोप दिखाई देने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह कीट गन्ने की मिठास पर ग्रहण बन रहा है। चोटी भेदक कीट से प्रभावित पौधों का अगोला सूखने लगता है। जिससे फसल के उत्पादन पर असर पड़ता है और हरे चारे की कमी भी हो जाती है।
विज्ञापन

जिले में गन्ने का रकबा 97,705 हेक्टेयर में है। बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते हैं। लेकिन, इस बार चोटी भेदक कीट गन्ने की फसल को प्रभावित कर रहा है। जो गन्ना किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कृषि रक्षा विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्रपाल सिंह बताते हैं कि आमतौर पर चोटी बेधक कीट जून माह से सितंबर तक अधिक रूप से फसलों को प्रभावित करता है। इस रोग में गन्ने के पौधे के ऊपरी भाग को छिन्न भिन्न कर देता है, जिससे चलते गन्ने की ऊपरी पत्तियां सफेद पड़कर सूखने लगती है। यह कीट नमी के चलते अधिक बढ़वार करता है। ठंड बढ़ने के साथ ही इसका प्रकोप धीरे धीरे कम होने लगता है। इस कीट के कारण फसल की पैदावार पर फर्क पड़ता है और किसानों को हरे चारे के लिए भी जूझना पड़ता है। कृषि रक्षा विभाग द्वारा समय समय पर इससे बचाव के लिए किसानों को बताया भी जाता है।
विज्ञापन

ऐसे अंतर करें चोटी भेदक और पोक्का बोइंग रोग में अंतर
डॉ. राजेंद्र पाल सिंह बताते हैं कि गन्ने के लिए दोनों बीमारी लगभग एक जैसी ही होती हैं। चोटी भेदक रोग में गन्ने की ऊपरी पत्तियों को खींचने पर पूरा अगोला बाहर आ जाता है, जबकि पोक्का बोइंग रोग में ऐसा नहीं हाेता है। पोक्का बोइंग रोग में नई पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। पौधे की गोभ की पत्तियां अन्य पत्तियाें से छोटी रह जाती हैं। पोक्का बाेइंग रोग का प्रकोप बढ़ जाने पर शीर्ष भाग में पीलापन, लालपन दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें उपचार
कृषि रक्षा विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र पाल सिंह बताते हैं कि चोटीभेदक कीट से बचाव के लिए कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड चार प्रतिशत का एक हेक्टेयर फसल में 20 किलोग्राम का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article