फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sp protest against caa

सपा के अमन मार्च को लाल झंडी, सख्ती से निपटने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
sp protest against caa
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के 18 जनवरी के अमन मार्च को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। अफसरों का दावा है कि सपा ने एक कार्यक्रम कर चुकी है। इसके अलावा अब कार्यक्रम से कानून व्यवस्था के बिगड़ने का अंदेशा है। अब सपाइयों पर पुलिस की निगाहें टिक गई है। अफसरों का दावा है कि किसी ने भी कानून को हाथ में लेने की जुर्रत किया तो उसके साथ सख्ती से निपटेंगे। उधर, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि अमन मार्च हर हाल में निकालेंगे।
विज्ञापन

धारा 144 लागू होने के बावजूद भाजपा को 12 जनवरी को पदयात्रा निकालने की अनुमति मिलने पर राजनीतिक दलों ने प्रशासन की कार्यशैली पर हमला बोला। सपा और कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रशासन भाजपा केे इशारे पर काम कर रहा है। सपा विधायक महबूब अली ने 18 जनवरी को अमन मार्च निकालने की अनुमति मांगी थी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुखवीर यादव ने एसडीएम सदर को पत्रक सौंपा था। शुक्रवार की शाम को पुलिस की रिपोर्ट एसडीएम सदर के पास पहुंची। जिसमें सपा द्वारा एक पहले एक कार्यक्रम किए जाने का जिक्र है। इसके बाद एसडीएम ने अमन मार्च को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुखवीर यादव ने बताया कि अमन मार्च हर हाल में निकलेगा। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक शहर में विभिन्न मार्गों पर भ्रमण है। इसमें सपा के नेता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में धरना या प्रदर्शन की बात मान सकते हैं अफसर
अमरोहा। सपा के अमन मार्च को लेकर अफसर दो बिंदु पर काम कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ऐन मौके पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन या धरना की अनुमति दी जा सकती है। सपा के एक युवा नेता ने एक अफसर से रात को मोबाइल पर बात की है। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन के लिए हल्का इशारा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन मार्च की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के रिपोर्ट में एक कार्यक्रम करने का जिक्र है। कानून व्यवस्था के बिगड़ने का अंदेशा है। - सुखवीर सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed