{"_id":"6833757831f7a590c800c13d","slug":"sp-leader-arrested-in-case-of-youth-consuming-pesticide-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140634-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक के कीटनाशक पीने के मामले में सपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक के कीटनाशक पीने के मामले में सपा नेता गिरफ्तार
Mon, 26 May 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 26 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पत्नी से विवाद के चलते युवक के कीटनाशक पीने के मामले में पुलिस ने सपा नेता को एक कार्यक्रम से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी युवक इकबाल ने 20 मई को पत्नी से विवाद के चलते बीच सड़क कीटनाशक का सेवन करते हुए जान देने की कोशिश की थी। इकबाल ने तीन महीने पहले ही मोहल्ला सराय कोहना में रहने वाली सबीना के साथ शादी की थी, जो पहले से शादीशुदा थी। इकबाल का आरोप है कि भाजपा का सभासद दानिश, सपा नेता सलीम अहमद, शिक्षक जहांगीर के अलावा उसकी पत्नी का पहला पति सिकंदर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। चारों आरोपी उसे पत्नी सबीना को तलाक देने के लिए दबाव बना रहे थे। साथ ही उस पर एक लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने इकबाल के भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस तभी से आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी थी। इस मामले में नया मोड़ उस समय आया जब आरोपी सपा नेता सलीम इकबाल की पत्नी को लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गया था। अपनी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष हाजी मुजफ्फर और इकबाल के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सपा नेता सलीम मोहल्ला कुरैशी में एक कमेटी पदाधिकारियों का स्वागत समारोह कर रहा है। कार्यक्रम में सपा के एक कद्दावर नेता को भी बुलाया गया था। मामले की भनक लगते ही पुलिस कार्यक्रम में पहुंची। वहां से आरोपी सपा नेता सलीम को गिरफ्तार कर लिया। अचानक पुलिस की इस कार्रवाई से कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। सपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर कुछ लोगों ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए बैनर और होर्डिंग फाड़ते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि आरोपी सलीम को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया है।
विज्ञापन
-- -