फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP committed to protecting reservation and the Constitution: Mastram

सपा आरक्षण और संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध : मस्तराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
SP committed to protecting reservation and the Constitution: Mastram
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को आरक्षण दिवस व संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव ने की। इस दौरान नेताओं ने संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव ने कहा कि संविधान और आरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं और संविधान सुरक्षित रहेगा तभी आरक्षण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन

नौगावां विधानसभा के विधायक समरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार निजीकरण के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने जाति आधारित जनगणना कराकर आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को अधिकार और सम्मान देने की मांग दोहराई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी एवं प्रशासक राजेंद्र सिंह खरगवंशी ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया है और किसानों, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाई है।
इस दौरान ब्रह्म सिंह पवार, संतराम सिंह यादव, राधेलाल रघुवंशी, विपिन कौशिक, अतीक अहमद, जितेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed