{"_id":"6a666e361477abe7e40003b3","slug":"sp-committed-to-protecting-reservation-and-the-constitution-mastram-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169120-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर हादसे में उत्तराखंड के फैक्टरी कर्मी को रौंदा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर हादसे में उत्तराखंड के फैक्टरी कर्मी को रौंदा, गई जान
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उत्तराखंड के चमोली निवासी फैक्टरी कर्मी राकेश (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हादसा शनिवार देर रात करीब 12 बजे डिडौली क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा की जियारत के पास हुआ। उत्तराखंड के चमोली जिले के पोखरी थानाक्षेत्र के गांव वल्ली निवासी राकेश हाईवे स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे।
बताया गया कि वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाकर फरार वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है। जल्द ही चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।