{"_id":"5aecbcba4f1c1b350a8b81ea","slug":"some-where-lack-of-bags-and-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बोरों की किल्लत तो कहीं ट्रांसपोर्ट की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बोरों की किल्लत तो कहीं ट्रांसपोर्ट की दिक्कत
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Sat, 05 May 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
गजरौला मंडी समिति में आरएफसी के गोदाम में रखा गेहूं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गेहूं की खरीद की रफ्तार इतनी धीमी है कि अभी तक क्रय केंद्रों के गोदाम तक नहीं भर पाए है। क्रय केंद्रों पर बोरों की किल्लत बनी हुई है। वहीं ट्रांसपोर्ट की भी दिक्कत हो रही है। अधिकांश क्रय केंद्रों के खुद के गोदाम होने और खरीद कम होने से बारिश में गेहूं सुरक्षित हैं। अभी तक जिले में 11.35 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई है। जबकि लक्ष्य 27 हजार 800 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है।
जनपद में शासन ने 27 हजार 800 सौ मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए प्रशासन ने जिले के अंदर 63 गेहूं क्रय केंद्र बनाए हैं। अभी तक क्रय केंद्र पर अव्यवस्थाओं को बोलबाला है। कहीं पर काटे की समस्या है तो कहीं पर बारदाने की परेशानी आ रही है। विभाग के क्रय केंद्र को अपना-अपना लक्ष्य सौंपा गया है। लेकिन गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी है। एक अप्रैल से चल रहे क्रय केंद्रों पर 11.35 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई है। अभी भी केंद्रों पर बोरों की किल्लत बनी हुई है। जहां गेहूं खरीदकर रखे गए हैं। ट्रांसपोर्ट की दिक्कत के चलते वहां से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कई कई केंद्रों पर गेहूं की खरीद बंद है। अधिकारियों ने मंडी समिति के टीन शेड में सुरक्षित समझकर गेहूं को रखा है। लेकिन, अगर तेज हवा के साथ बारिश हुई तो पानी की फुहारों से गेहूं भीग जाऐगा। हालांकि मौसम को देखते हुए सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को अलर्ट जारी कर दिया है।