{"_id":"67ae3b9348207ff7ce0240e2","slug":"solve-womens-problems-on-time-avni-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-134305-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की समस्याओं का समय से करें समाधान : अवनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की समस्याओं का समय से करें समाधान : अवनि
Fri, 14 Feb 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में महिला की शिकायत सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह। संवाद
अमरोहा।
महिला आयोग की सदस्य अवनि सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास भवन में पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को महिला जन सुनवाई की गई, जिसमें प्रदेश की महिला आयोग सदस्य अवनि सिंह ने जन सुनवाई में पहुंचीं छह महिलाओं की समस्या सुनीं। उन्होंने सभी को समय से न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से संबंधित जो भी प्रकरण लंबित हैं, उनका जल्द निस्तारण करें।
उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वह मौके पर जाकर सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा व उनको न्याय दिलाने को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। इसलिए महिलाओं की समस्याओं का समय से समाधान करें। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश सिंह, सीओ ज्ञान प्रकाश तिवारी समेत विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहे।