फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   social media post

फेसबुक पर भगवान राम को लेकर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
social media post
सोशल मीडिया पर राम के प्रति अश्लील पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन करते हुए हि - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने फेसबुक पर भगवान राम को लेकर अभद्र पोस्ट कर दी। जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

फेसबुक पर एक युवक ने भगवान राम को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर दी। इसकी जानकारी जब विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो उनमें रोष फैल गया। कुछ ही देर में भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल व विहिप के पदाधिकारी एकत्र होकर थाने पहुंच गए। विहिप के पूर्व जिला संयोजक चंद्रशेखर गर्ग कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी निरीक्षक को सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर भगवान राम का अपमान नहीं सहन करेंगे। थाने के बाहर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। आरोपी युवक शाहरुख के खिलाफ तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन के दौरान इस मौके पर विहिप के जिला सह सचिव हेमंत सारस्वत, नगर अध्यक्ष विजय अग्रवाल, नरेंद्र कटारिया, प्रिंस चावला, सचिन कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed