फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   social media

हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक पोस्ट, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
social media
भड़काऊ पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर एसएसआई से वार्ता करते हुए हिंदूवादी सं? - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। एक निजी स्कूल के शिक्षक ने फेसबुक पर हिंदू देवी देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे हिंदूवादी संगठनों में रोष फैल गया। देर शाम विहिप के नगर अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी शिक्ष्क को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का सिलसिला जारी है। सात दिन पहले एक गैर समुदाय के युवक ने हिंदू देवता को लेकर फेसबुक पर एक अभद्र टिप्पणी कर दी थी। बजरंग दल की शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। अभी वह मामला शांत हुआ था कि एक निजी स्कूल के शिक्षक ने फेसबुक पर एक देवता को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी कर दी। उसकी टिप्पणी की जानकारी होने पर बजरंग दल, विहिप व भाजपाइयों में रोष फैल गया। विहिप के जिला संयोजक चंद्रशेखर गर्ग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसआई अजमेंद्र से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि विजय अग्रवाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर शाम पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed