{"_id":"5ed01f528ebc3e90731e6fe2","slug":"social-distence-jpnagar-news-mbd350702640","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत को खुले बाजार में बरतें सावधानी, संक्रमण लेकर घर लौटे तो होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत को खुले बाजार में बरतें सावधानी, संक्रमण लेकर घर लौटे तो होगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। संपूर्ण लॉकडाउन के 64वें दिन शहर में बायीं पटरी पर बाजार खुला। सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन दुकानों पर ग्राहकों की कमी रही। सामान खरीदने-बेचने से पहले दुकानदारों ने ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज कराए। दोपहर तक बाजार और सड़कों पर चहलकदमी बनी रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। दिनभर पुलिस प्रशासनिक अमला बाजारों में जुटा रहा। कई जगह व्यापारी और पुलिस के बीच बहस भी हुई। सामान्य दिनों की तरह सड़कों पर वाहन दौड़ते दिखे।
संपूर्ण लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। जिले में संक्रमण की चेन टूटी तो जिला प्रशासन ने लेफ्ट-राइट के आधार पर बाजार खोलने की अनुमति दी है। बुधवार को पहले दिन दायीं पटरी का बाजार खुला था। जबकि गुरुवार को बायीं पटरी का बाजार खुला। सड़कों पर लोगों की भीड़ नजर आई। सुबह दुकानें खुलते ही लोगों का बाजार आवागमन शुरू हो गया। सड़कों पर वाहन सरकारी आदेशों को अनदेखा कर आवाजाही करते रहे। दोपहिया वाहनों पर एक दो लोग खुलेआम बैठकर घूमते हुए दिखाई दिए। वाहनों के आवागमन से टीपी नगर और मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बन गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के वाहनों को हटाया। हालांकि दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम रही रही। जिस तरह बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, उसमें उन्हें शारीरिक दूरी का पालन करवाना एक चुनौती बनता जा रहा है। एसडीएम विवेक यादव और इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते नगर आए। इस दौरान व्यापारियों एक-दूसरे की शिकायत करते दिखे। लिहाजा पुलिस और व्यापारियों के बीच बाजार में कई जगह झड़प हुई। इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी है। पुलिस लगातार व्यापारी और ग्राहकों से नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। भीड़ में हर किसी पर नजर रखना संभव नहीं है। ऐसे में अपनी सुरक्षा करना सबका दायित्व है।
सुबह 8 बजे : सराफा-बाजार
अमरोहा। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गुरुवार को दूसरे दिन बाजार बायीं पटरी पर खुला। पहले दिन के मुकाबले सराफा बाजार में भीड़ अधिक दिखाई दी। कुछ व्यापारी ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। जबकि कुछ ग्राहकों पर जेवरात दिखाने में मशगूल दिखे। बाजार में रिक्शा और बाइकों पर आवागमन बना रहा। सुरक्षा के लिहाज पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
सुबह 8.15 बजे : गुजरी बाजार
अमरोहा। गुजरी बाजार में बायीं पटरी में पूजा चप्पल, कपड़ा, बर्तन समेत सभी दुकानें खुलीं। दो महीने से अधिक समय के बाद दुकान खोली तो व्यापारी दुकानों की साफ-सफाई करते दिखे। कपड़ों की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने बर्तन और जूते भी खरीदे। लॉकडाउन के चलते निरस्त शादियों की जानकारी देने लोग फोटोग्राफी की दुकान पर भी पहुंचे।
सुबह 9 बजे : कोट बाजार
अमरोहा। दुकानें खुलने के दूसरे दिन भी कोट चौराहे पर काफी भीड़ रही। लेफ्ट पटरी मिठाई, किराना, इलेक्ट्रॉनिक, जूते-चप्पल और चूड़ी समेत तमाम दुकानें खुलीं। ग्राहक पहुंचे, मिठाई और अन्य जरूरत के सामान खरीदे। कोट से नगर पालिका सड़क पर ई-रिक्शा और ऑटो दौड़ते दिखाई दिए। पुलिस ने बड़े वाहनों को मुख्य बाजार में जाने से रोका। इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को फटकार भी लगाई।
सुबह 10 बजे : टीपी नगर चौराहा
अमरोहा। टीपी नगर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस मुस्तैद दिखी। वाहनों का आवागमन रहा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की चेेकिंग की। एक बाइक पर तीन बच्चों समेत छह लोग सवार थे। टीएसआई ने रोक कर हाथ जोड़कर ट्रैफिक नियम नहीं तोड़ने की बात कही। लेकिन बाइक पर सवार बच्चे हंसते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने बाइक का चालान काटा।