{"_id":"69e68ddb4d9dba1ffa09788f","slug":"so-far-200-adolescent-girls-have-been-vaccinated-in-the-district-the-target-is-22-thousand-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-161963-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अभी तक जिले में 200 किशोरियों को लगी वैक्सीन, लक्ष्य 22 हजार का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अभी तक जिले में 200 किशोरियों को लगी वैक्सीन, लक्ष्य 22 हजार का
विज्ञापन
अमरोहा। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन को लेकर अभिभावक और किशोरियों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में प्रधानाचार्य से संपर्क कर छात्राओं को प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालकर अभिभावकों और किशोरियों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। 14-15 वर्ष की किशोरियों को जरूर वैक्सीन लगवाएं। इससे बीमारी की रोकथाम हो जाएगी ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इस अभियान से जुड़ सकें। जिले में 22 हजार किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन अभी तक केवल 200 किशोरियों को ही टीका लग पाया है। जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध है।
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में 18 मार्च से जिला अस्पताल में यह सुविधा मिल रही है लेकिन अब एक अप्रैल से अमरोहा, जोया, मंडी धनौरा, गजरौला, हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लॉक के सीएचसी पर शुरू कर दी गई है।
यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को लगाई जा रही है, जिससे सर्वाइकल कैंसर का खतरा लगभग 90 प्रतिशत तक कम हो जाता है। बाजार में इस वैक्सीन की कीमत करीब 10 हजार रुपये है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में इसे निशुल्क लगाया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा। वैक्सीनेशन के लिए किशोरियों को आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर साथ लाना जरूरी होगा। मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद ही वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव में इस अभियान का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की वैक्सीन लगवाने में अपनी बेटियों की मदद करें और खुद केंद्र पर लेकर आएं।