फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Smart Village Secretariat of Karanpur Mafi became an example for others

करनपुर माफी का स्मार्ट ग्राम सचिवालय दूसरों के लिए बना नजीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Smart Village Secretariat of Karanpur Mafi became an example for others
हसनपुर के करनपुर माफी में हाईटेक बना ग्राम सचिवालय। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। जिले के हसनपुर तहसील की ग्राम पंचायत करनपुर माफी का स्मार्ट सचिवालय दूसरी ग्राम पंचायत के लिए नजीर बन गया। करनपुर माफी में बने ग्राम सचिवालय को टाइल्स, पेंटिंग, पौधरोपण से सुंदर बनाने के साथ उसमें प्रोजेक्टर, एलईडी स्क्रीन, स्मार्ट टॉयलेट से सुसज्जित किया गया है। जिसे देखकर जिलेभर के अधिकारी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा गांव में कूड़ा उठाने व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय के निर्माण किया जाना है। ग्राम सचिवालय को धरातल पर लाने में करनपुर माफी के 35 वर्षीय प्रधान अरविंद से ने बाजी मार ली। हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव करनपुर माफी की आबादी करीब 7000 है। इसमें 2700 मतदाता है। नवनिर्वाचित प्रधान ने कड़ी मेहनत एवं टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर ग्राम सचिवालय को ऐसा बनाया है, जिसे हर कोई देख कर तारीफ कर रहा है। ग्राम सचिवालय में ग्रामीण विकास कार्यों की कार्य योजना समेत अन्य कार्यों को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। एलइडी स्क्रीन से मुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को लाइव सुना जा सकता है। देश-दुनिया की खबरों से खुद को ग्रामीण अपडेट रख सकते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को अपने तहसील संबंधित काम निपटाने के लिए भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। स्मार्ट अलमारियां, कंप्यूटर, लैपटॉप, स्टाइलिश कुर्सियां, सोलर पैनल, सोलर लाइट इनवर्टर की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी समय ग्राम सचिवालय का शत प्रतिशत उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

जल्द ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। यदि ग्रामीणों को कोई समस्या है तो इसके लिए शिकायत नंबर जारी किया गया है। जिसे गांव में जगह जगह दीवारों पर लिखवाया गया है। कूड़ा कलेक्शन के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहन की व्यवस्था की गई है। घर-घर जाकर रोजाना वाहन कूड़ा कलेक्शन करने के बाद उसका गांव से बाहर निस्तारण कराया जा रहा है। पिछले दिनों उच्च अधिकारियों ने गांव पहुंचकर ग्राम सचिवालय को देखकर उसकी तारीफ की और ग्राम प्रधान को इसके लिए बधाई दी। हाईटेक बनाया गया ग्राम सचिवालय दूसरे ग्राम प्रधानों के लिए एक नजीर बन गया है। क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान उसे देखने के लिए वहां पहुंच गए हैं और उसकी कॉपी करने के लिए अपने गांव में भी इस तरह के ग्राम सचिवालय को बनाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सचिवालय में ग्राम पंचायत के ये दस्तावेज रहेंगे उपलब्ध
- ग्राम पंचायतों के विभिन्न आय स्रोतों की धनराशि का विवरण।
- बीपीएल परिवारों की सूची।
विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की सूची।
- योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र।
- जन्म मृत्यु पंजीकरण प्रपत्र, परिवार रजिस्टर, आय व्यय से संबंधित पुस्तिका, बिल बाउचर, उपस्थित पंजिका, ग्राम पंचायत की कार्यवाही रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर, परिसंपत्ति रजिस्टर, आडिट प्रतियां, ग्राम पंचायत विकास योजना, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कार्ययोजना की प्रति।

हसनपुर ब्लॉक के गांव करनपुर माफी में हाईटेक ग्राम सचिवालय की स्थापना की गई है। दूसरे ग्राम प्रधानों को भी इसे देखकर कुछ सीख लेनी चाहिए।
-- बचस्पति झा डीपीआरओ अमरोहा।
- ग्राम सचिवालय को सुसज्जित और हाईटेक बनाने की कोशिश की गई है। अभी ग्राम सचिव की नियुक्ति नहीं हुई है। नियुक्ति के बाद इसका संचालन पूर्ण रूप से शुरू कर दिया जाएगा। यदि ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जो किसी भी समय शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा शिकायत पेटिका भी लगवाई गई है।
-- अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान करनपुर माफी।

हसनपुर के करनपुर माफी में हाईटेक बना ग्राम सचिवालय।

हसनपुर के करनपुर माफी में हाईटेक बना ग्राम सचिवालय।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed