फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Small and medium scale businessmen should get security: Shailendra

छोटे और मझोले कारोबारियों को मिले सुरक्षा : शैलेंद्र

Tue, 07 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Small and medium scale businessmen should get security: Shailendra
रामपुर। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छोटे और मझोले व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सांसद को संबोधित ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि अकरम पाशा को साैंपा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि ई-कॉमर्स ने कुछ ऐसी प्रथाओं को जन्म दिया है, जो निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को खतरे में डालती हैं। विशेष रूप से व्यापारी, एमएसएमई, खुदरा विक्रेताओं और उपभोक्ताओं को प्रभावित करती हैं। बताया कि विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को तभी पूरा किया जा सकता है जब स्थानीय उत्पाद, स्थानीय व्यापार एवं स्थानीय पयर्टन को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-काॅमर्स कंपनियां कानूनों का उल्लंघन करते हुए उसमें बाधक बन रही हैं। बताया कि ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर विक्रेताओं का अनिवार्य केवाईसी किया जाना चाहिए। बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों ने लगातार भारी वित्तीय घाटे की सूचना दी है। उच्च बिक्री मात्रा के बावजूद यह नुकसान इस बात का प्रमाण है कि पारंपरिक खुदरा विक्रेताओं सहित प्रतिस्पर्धियों को स्पर्धा से बाहर करने के लिए उत्पादों को अस्थिर दरों पर बेचा जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कंपनियों को नियंत्रित कर छोटे और मझोले व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस अवसर पर तमाम व्यापारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article