फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   slaughter house runing in home

गंगवार में घर में चलता मिला कमेेला

Sat, 25 Mar 2017 12:46 AM IST
हसनपुर/अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
slaughter house runing in home
slaughter house sealed - फोटो : अमर उजाला
हसनपुर/बुरावली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगवार में एक घर में कमेला चलता मिला। शुक्रवार को पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में घर से करीब 81 गोवंशीय पशुओं की खालें व पैरों के खुर समेत गंड़ासा, बंदूक, तमंचा, रस्से बरामद किए गए। घर में कमेला चलने की बात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। योगी राज के एजेंडे पर जिले में हलचल जारी है। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव गंगवार में एक घर को कमेला बना रखा है। वहां गोवंशीय पशुओं समेत अन्य पशुओं का कटान भी होता है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां सनाउल्ला के घर में छापामार कार्रवाई की गई, तो घर में कई गोवंश पशुओं की खाल, पैरों के खुर व अन्य कई अवशेष बरामद हुए। साथ ही पशुओं का वध करने में प्रयुक्त होने वाले हथियार भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ अभिनाश कुमार गौतम भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि गांव गंगवार निवासी सनाउल्लाह के घर से करीब 81 गोवंशीय पशुओं की खाल, पैरों के खुर व अन्य अवशेष बरामद किए गए हैं।


इसके अलावा एक बंदूक, एक तमंचा, कई कारतूस, गंड़ासे, रस्से भी बरामद किए गए हैं। मौके से सनाउल्लाह को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed