फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six stray animals died after drinking pesticide mixed water

Amroha News: कीटनाशक मिश्रित पानी पीने से छह छुट्टा पशुओं की मौत

Wed, 30 Aug 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 30 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Six stray animals died after drinking pesticide mixed water
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के सांथलपुर गोशाला के पास स्थित पल्ला देवी मंदिर पर दो बाल्टियों में रखे कीटनाशक मिश्रित पानी पीने से छह छुट्टा पशुओं की मौत हो गई। मौत हो जाने पर सभी पशुओं को गड्ढा खोदवाकर दबा दिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को मंदिर की भूमि में तिल्ली की फसल में छिड़काव के लिए मजदूर ने दो बाल्टियों में पानी भरकर कीटनाशक मिला दिया। इसके बाद मजदूर दोनों बाल्टियों को हैंडपंप पर छोड़कर मंदिर में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंच गया। इसी दौरान कुछ छुट्टा पशु आए और कीटनाशक मिश्रित पानी पी लिया। जिसस उनकी हालत बिगड़ गई। गोशाला में सहायक पशु चिकित्सक ने पशुओं का उपचार किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा और चार सांड़ व दो गायों की मौत हो गई। जिन्हें रात में ही गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया। गोरक्षा समिति के मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार त्यागी ने मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



मामले की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक से जानकारी की गई। उन्होंने बताया कि चार पशुओं को उपचार देकर बचा लिया। जबकि दो पशुओं की मौत हो गई है। पूरे मामले की जांच कराने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed