फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six roads will be specially repaired at a cost of Rs 14 lakh.

Amroha News: छह सड़कों की 14 लाख की लागत से होगी विशेष मरम्मत

Sun, 02 Nov 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Six roads will be specially repaired at a cost of Rs 14 lakh.
अमरोहा। जिले में टूटी हुई छह सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने निविदा जारी की है। सभी छह सड़कों पर करीब 14 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़कों की मरम्मत का कार्य दो महीने में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रंजन कुमार ने बताया कि फतेहपुर माफी से सलारपुर टिकिया होते हुए हटव्व, सैथली बाईपास से हाइवे तक विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा संभल जोया मार्ग से टिकिया मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वहीं खरखोदा आजम से बरखेड़ा होते हुए कमालपुर, अशरफपुर फैजगंज संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा संभल मार्ग से फतेहपुर अबू, खरखोदा, कमालपुर, भवालपुर, अशरफपुर फैजगंज, ककराली होते हुए पतेई खालसा मार्ग का भी निर्माण कार्य करना है। संभल आदमपुर से भवालपुर होकर शीतला सराय मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। वहीं उझारी ढबारसी रहरा मार्ग से ढेकला मार्ग का निर्माण कार्य होगा। लोक निर्माण विभाग ने कार्यों के लिए निविदा जारी कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed