{"_id":"621d0e2b7861fd586943f630","slug":"six-policemen-will-be-stationed-at-the-temples-for-the-safety-of-the-devotees-jpnagar-news-mbd420240973","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे छह-छह पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे छह-छह पुलिसकर्मी
विज्ञापन
महाशिवरात्रि मंगलवार को है। मंदिर और शिवालयों पर भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल रहेगा। मंदिरों पर छह-छह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि वासुदेव समेत जनपद के चार बड़े मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पीएससी तैनात की गई है।
एसपी पूनम ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ में महिला कांस्टेबल सादे कपड़ों में रहेंगी। शिवरात्रि पर आयोजित होने वाले मेलों में पुलिस की निगरानी रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से जनपद के सभी 69 मंदिरों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। इसमें तीन सीओ, सात इंस्पेक्टर, 51 दरोगा, 17 हेड कांस्टेबल, 255 कांस्टेबल, 109 महिला कांस्टेबल, 20 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, दो कंपनी पीएसी और 83 होमगार्ड लगाए गए हैं।
जनपद के वासुदेव तीर्थ मंदिर, नौगांवा सादात के बहलोलपुर शिव मंदिर, आदमपुर के शिव मंदिर और धनौरा में पत्थर कुटी मंदिर पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात है। उसके अलावा मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरा से शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही। इससे पहले सोमवार को मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था चेक की गई। मंदिर प्रबंध समिति से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग लगातार चलने के निर्देश दिए गए हैं।