फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   silt left on road, passengers feel trouble

नाला सफाई के बाद सड़कों पड़ी सिल्ट, रागीर परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
silt left on road, passengers feel trouble
अमरोहा। शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई करने के बाद पालिका कर्मियों ने सिल्ट और अन्य गंदगी सड़क के किनारे छोड़ दी। इससे उठने वाली दुर्गंध से राहगीर परेशान हैं। कोरोना संक्रमण काल में संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मानसून आने से पूर्व आननफानन नगर पालिका ने नालों की सफाई का काम शुरू करा दिया है। छोटे बड़े सभी नालों की सफाई की जा रही है, लेकिन कर्मचारियों ने मनमानी तरीके से नालों की सफाई की खानापूर्ति करके सिल्ट सड़कों पर जमा कर दी। ज्यादातर नालों की तली झाड़ सफाई नहीं हुई है। मोहल्ला दानिशमंदान रोड समेत कई इलाकों में नालों की सफाई कर सिल्ट और कूड़ा सड़क के किनारे छोड़ दिया गया है। इसे राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। दोपहर के समय दो राहगीरों की दो बाइक सिल्ट पर फिसलकर गिर पड़ी। इससे तीन लोग मामूली रूप से चोटिल भी हो गए। रोड से गुजरने वाले एक राहगीर ने गंदगी को लेकर जिम्मेदारों से शिकायत भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। नगरपालिका की उदासीनता के चलते कोरोना काल में संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed