फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shriram Dol procession started with great pomp in Gajraula

Amroha News: गजरौला में धूमधाम से निकली श्रीराम डोल शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Shriram Dol procession started with great pomp in Gajraula
गजरौला। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने रामनवमी पर भगवान श्रीराम डोल की शोभायात्रा निकाली। गाजे बाजे के साथ शिव मंदिर रेलवे स्टेशन से निकली शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह शिव मंदिर रेलवे स्टेशन से श्रीराम डोल की शोभायात्रा विधिविधान से पूजन के साथ शुरू हुई। यहां से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा बुध बाजार चौराहा पहुंची। डोल शोभायात्रा में पंच कन्याओं की झांकी के साथ भगवान श्रीराम, का दरबार, भगवान शिव का दरबार, बाल कृष्ण का दरबार की झांकी मन को मोह रही थी। शोभायात्रा नाईपुरा के श्रीराम मंदिर तक गई। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रीराम मंदिर से वापस आकर गंगा प्याऊ मंदिर पर शोभायात्रा संपन्न हुई। इस मौके पर छवेंद्र कुमार शर्मा, दीपक कक्कड़, ईशान अग्रवाल, अरविंद गोयल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------









श्रीराम नवमी पर कीर्तन के बाद महिलाओं ने किया डांडिया

गजरौला। श्रीराम नवमी पर अग्रवाल समाज की महिलाओं ने भगवान श्रीराम के नाम का कीर्तन किया। अग्रवाल भवन कीर्तन से गूंज उठा। इसके बाद डांडिया किया। काफी देर तक महिलाएं डांडिया में थिरकती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर विनीता गर्ग के नेतृत्व में अग्रवाल समाज की महिलाएं बस्ती स्थित अग्रवाल भवन पहुंचीं। यहां पर उन्होंने सबसे पहले भगवान श्रीराम का गुणगान करते हुए कीर्तन किया। भजन गाए गए। भजनों और राम नाम के कीर्तन से अग्रवाल भवन गूंज उठा। इसके बाद महिलाओं ने भगवान राम के भजनों पर जमकर डांडिया नृत्य किया। गाेल घेरा बना कर महिलाएं डांडिया नृत्य पर थिरकतीं रहीं। उन्होंने मन मोह लिया। इस मौके पर राजबाला, मिलन बंसल, पूनम गोयल, रचना अजय सिंघल, गीता गोयल, ऋषिबाला, रश्मि सिंघल, प्रीति मित्तल, दीप्ति जैन, भारती सिंघल, रीमा बंसल आदि मौजूद रहीं। संवाद

------










गाज बाजे के साथ निकाली मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा

गजरौला। नव दुर्गा महोत्सव संपन्न होने पर देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाल कर तिगरी गंगा में विसर्जित कर दिया गया। मूर्ति विसर्जन की शाेभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली। बस्ती स्थित नव दुर्गा चामुंडा मंदिर पर चल रहा दसवां महोत्सव बुधवार की रात संपन्न हो गया। इस दौरान संतोषी माता, महिषासुर का वध करतीं दुर्गा देवी की झांकी सजाई गई। कलाकारों ने देवी के भजन गाए। बृहस्पतिवार की सुबह देवी-देवताओं की मूर्तियों को तिगरी विसर्जन करने ले जाया गया। गाजे बाजे के साथ उनकी शोभायात्रा निकाली गई। चामुंडा मंदिर से इंदिरा चौक तक शोभायात्रा निकालने के बाद तिगरी में ले जाकर विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान डॉ. सुमेर चंद्र, प्रदीप वर्मा, आकाश प्रजापति, दिनेश अग्रवाल, सुरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed