{"_id":"61a9117acb4548055029ffe3","slug":"shot-the-masons-returning-with-milk-case-on-three-jpnagar-news-mbd411368439","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लेकर लौट रहे राजमिस्त्री को गोली मारी, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध लेकर लौट रहे राजमिस्त्री को गोली मारी, तीन पर केस
विज्ञापन
अमरोहा। बेटे की ससुराल से दूध लेकर घर लौट रहे राजमिस्त्री को बाइक सवार लोगों ने घेरकर गोली मार दी। दोनों पैरों में गोली लगते ही राजमिस्त्री वहीं गिर पड़ा। पीड़ित के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने पुरानी रंजिश के चलते ससुर-दामाद सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में मोहल्ला मुंशियान में राजमिस्त्री हरकिशन सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा अजब सिंह राजस्थान में नौकरी करता है। बुधवार की शाम करीब छह बजे हरकिशन सिंह फूलपुर कुआंखेड़ा स्थित अपने बेटे की ससुराल से दूध लेकर घर लौट रहे थे। बाइक सवार हरकिशन जैसे ही गांव के बाहर जंगल में पहुंचे। तभी पहले से मौजूद तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया। ओवरटेक करके बाइक रुकवाकर ली। लिहाजा हरकिशन बाइक छोड़कर भागने लगे, तभी हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान हरकिशन की दोनों टांगों में गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और उन्होंने शोर मचा दिया। उसी दौरान उधर से गुजर रहे राहगीरों को देकर हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और घायल हरकिशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित हरकिशन सिंह के बेटे ने मातीपुर निवासी लल्लू सिंह, हसनपुर के आलमपुर गांव निवासी देशराज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसओ रमेश सहरावत ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।