{"_id":"6792add7ff920241200e02f0","slug":"sho-will-be-online-for-two-hours-on-video-call-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-133030-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वीडियो कॉल पर दो घंटे ऑनलाइन रहेंगे थानाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वीडियो कॉल पर दो घंटे ऑनलाइन रहेंगे थानाध्यक्ष
Fri, 24 Jan 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कन्नौज से अमरोहा आए एसपी अमित कुमार आनंद ने नई पहल की है। अब रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक सभी थानाध्यक्ष गूगल मीट वीडियो कॉल पर ऑनलाइन रहेंगे। यह समय सरकारी दफ्तरों में फरियादियों की शिकायत सुनने का है।
एसपी ने यह मुहिम फरियादियों की सहूलियत को लेकर चलाई है। फरियादी किसी भी थानाक्षेत्र की समस्या लेकर एसपी के पास पहुंचता है, तो तुरंत वीडियो कॉल के जरिए संबंधित थानाध्यक्ष को लाइन पर लेकर शिकायत से संबंधित जानकारी ली जाएगी। जिससे थाना पुलिस और शिकायतकर्ता के बीच बनी असमंजस की स्थिति का निस्तारण किया जा सके। अमरोहा जिले में अमरोहा नगर, डिडौली, सैदनगली, रहरा, आदमपुर, हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, बछरायूं, नौगांवा सादात, रजबपुर, महिला थाना और एक साइबर थाना है।
थाने पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कुछ लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में फरियादी एसपी ऑफिस पहुंचते हैं। कई बार फरियादी की शिकायत गई गलत पाई जाती है, तो कई बार पुलिसकर्मियों की कार्यशैली गलत पाई जाती है। जिसे लेकर एसपी अमित कुमार आनंद ने नई पहल की है। दरअसल, सुबह 10 से 12 बजे सरकारी कार्यालय में लोगों की शिकायत सुनने का समय निर्धारित है। एसपी अमित कुमार आनंद ने फरियादियों की सहूलियत को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को दो घंटे गूगल मीट वीडियो कॉल पर ऑनलाइन रहने के निर्देश दिए हैं। जब तक एसपी अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनेंगे तब तक थानाध्यक्ष भी वीडियो कॉल पर ऑनलाइन रहेंगे। एसपी की इस पहल पर अमल भी कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को भी सभी थानाध्यक्ष गूगल मीट वीडियो कॉल पर ऑनलाइन रहे।
विज्ञापन
जनता की सहूलियत के लिए एक नई पहल की गई है। सुबह 10 से 12 तक सभी थानाध्यक्ष हमारे साथ गूगल मीट वीडियो कॉल पर ऑनलाइन रहेंगे। जिससे पुलिस ऑफिस में आने वाली शिकायतों के संबंध में थानाध्यक्ष से पूछा जा सके। साथ ही फरियादी को उसकी शिकायत से संबंधित सही जानकारी दी जा सके। यह मुहिम शिकायतकर्ता और पुलिस के बीच बनने वाली असमंजस की स्थिति को क्लियर करेगी। - अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा