फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shive fallower went to harjidawar

हरिद्वार से कांवड़ लाने रवाना हुए शिवभक्तों के जत्थे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
shive fallower went to harjidawar
अमरोहा। फाल्गुन कावड़ यात्रा शुरू हो गई है। 11 मार्च को महाशिवरात्रि है। बम-बम भोले के जयकारों के साथ बुधवार को कांवड़ लाने के लिए शिवभक्तों के जत्थे हरिद्वार के लिए रवाना हुये। महाशिवरात्रि पर जिले भर के 43 मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

फाल्गुन में होने वाली शिवभक्तों की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। करीब दस दिन पहले यात्रा शुरू हो जाती है। अमरोहा के हजारों शिवभक्त हरिद्वार, ऋषिकेश, गोमुख और गंगोत्री आदि स्थानों से कांवड़ उठाते हैं। लगभग दस दिन तक चलने वाली यह यात्रा भगवान आशुतोष के हजारों भक्त सैकड़ों किमी की पैदल यात्रा कर गंगाजल लाते हैं और भगवान भोले का जलाभिषेक करते हैं। 11 मार्च को महाशिवरात्रि हैं। इसलिए बुधवार को मोहल्ला अहमद नगर के शिवभक्तों को जत्था हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए रवाना हुआ। सभी भक्त अपने निजी वाहन से रवाना हुए। इस दौरान बम-बम भोले की गूंज सुनाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed