फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shiv Sainiks going to Harihar temple were stopped, uproar ensued

Amroha News: संभल के हरिहर मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहे शिव सैनिकों को रोका, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sainiks going to Harihar temple were stopped, uproar ensued
हसनपुर। संभल के हरिहर मंदिर में अभिषेक के लिए गंगाजल लेने जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोक लिया। इसपर जमकर हंगामा हुआ। शिव सैनिकों का कहना है कि इसे सहन नहीं किया जाएगा। काफी देर तक पुलिस उन पर पहरा लगाए बैठी रही।
विज्ञापन

रविवार को शिवसेना के जिला प्रमुख वेद प्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्रजघाट से गंगाजल लाकर संभल के हरिहर मंदिर में चढ़ाने का उद्देश्य से घर से निकले थे। इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस की टीम ने जिला प्रमुख के घर पर पहुंचकर शिव सैनिकाें को रोक लिया। उन्हें ब्रजघाट भी नहीं जाने दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। शाम चार बजे तक शिव सैनिकों को पुलिस ने रोके रखा।
विज्ञापन

जिला प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने बताया कि प्रदेश आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं मुरादाबाद में एकत्र होकर संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचना था, लेकिन हसनपुर में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अतुल अग्रवाल, राजकुमार सागर, विकास यादव, रवि यादव, राजेंद्र यादव, मनु यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed