{"_id":"64f4e99d38d289c0be0dfef7","slug":"shikshamitras-submitted-memorandum-demanding-adjustment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-4092-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समायोजन की मांग को शिक्षामित्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समायोजन की मांग को शिक्षामित्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर पोसवाल के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने रविवार को विधायक महेंद्र खड़गवंशी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नियमावली में संशोधन कर शिक्षामित्रों को शिक्षक के पद पर समायोजित किया जाए।
समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा काल सुरक्षित सम्मानजनक वेतन दिया जाए। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को सम्मिलित कर इनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। मृतक शिक्षामित्रों को अर्हतुक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रित जीविकोपार्जन हेतु नियुक्ति प्रदान की जाए ।टीईटी पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किया जाए। मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को पुन: एक अवसर प्रदान करते हुए मूल विद्याय में वापस किया जाए। महिला शिक्षामित्र को विवाह उपरांत उसके जनपद के विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वरूण कुमार, बबीता रानी, भूरे सिंह, मंगल सिंह चौहान, उमेशचंद्र, रनवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, रमेश सिंह, जगत सिंह आदि रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में अमरोहा, धनौरा व नौगावां में भी विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।