फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shia Waqf Board appointed four administrators including Hasan Shuja

Amroha News: शिया वक्फ बोर्ड ने नियुक्त किए हसन शुजा समेत चार प्रशासक

Wed, 08 Mar 2023 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shia Waqf Board appointed four administrators including Hasan Shuja
अमरोहा। लगातार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के खुर्दबुर्द होने की शिकायतों के बीच शिया वक्फ बोर्ड ने शहर की चार वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण के लिए प्रशासक की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी सैय्यद हसन रिजवी ने बताया कि मोहल्ला घेर मुनाफ स्थित वक्फ संपत्ति तहसीन दौलत का प्रशासक हसन शुजा नकवी को जिम्मेदारी दी है। मोहल्ला बगला स्थित वक्फ दाद अली की संपत्ति पर प्रशासक की जिम्मेदारी मोहल्ला लकड़ा निवासी शाने हैदर को दी गई है। वक्फ नजरे हुसैन व वक्फ मौलवी मोहम्मद इब्राहीम का प्रशासक मोहल्ला घेर मुनाफ निवासी सादिक रजा को बनाया है।
विज्ञापन

इन बेशकीमती शिया वक्फ संपत्तियों को खुर्दबुर्द किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन अली जैदी से की थी, जिसके बाद वक्फ बोर्ड द्वारा इन संपत्तियों पर प्रशासक की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed