फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   shami and haseen case : verification of outsider criketer

शमी-हसीन प्रकरण : बाहरी क्रिकेटरों का हुआ सत्यापन

Sat, 24 Mar 2018 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। Updated Sat, 24 Mar 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
shami and haseen case : verification of outsider criketer
mohammad shami
मोहम्मद शमी और हसीन जहां के प्रकरण से कोलकाता में खेल रहे बाहरी क्रिकेटर सकते में आ गए थे। इस प्रकरण के बाद कोलकाता में क्लबों से आठ से दस साल से जुड़े यूपी सहित दूसरे राज्यों के क्रिकेटरों का वेस्ट बंगाल पुलिस (डब्ल्यूबीपी) ने सत्यापन कराया। उनके आधार कार्ड, वोटर आईडी सहित अन्य डाक्यूमेंट चेक किए गए।
विज्ञापन

क्रिकेटर शमी का भाई मोहम्मद कैफ सहित अमरोहा की अब्बासी एकेडमी के कई खिलाड़ी और मुरादाबाद के कई क्रिकेटर कोलकाता के क्लब से जुड़े हैं। ये क्रिकेटर अलग-अलग क्लबों से मैच खेलते हैं। मुरादाबाद के क्रिकेटर मिर्जा दानिश को कोलकाता में क्रिकेट खेलते दस साल से अधिक का समय हो गया है। वह कोलकाता के वाईएमसीए क्लब से खेलते हैं। 
विज्ञापन

मिर्जा दानिश के मुताबिक शमी-हसीन जहां के प्रकरण के बाद कोलकाता में लंबे समय से खेल रहे क्रिकेटरों का सत्यापन कराया गया। ये सत्यापन पश्चिम बंगाल पुलिस ने कराया था। उनके साथ हरियाणा के शाहबाज, देहरादून के वैभव भटर, शमी के भाई मोहम्मद कैफ सहित यूपी और दूसरे राज्यों के क्रिकेटरों के दस्तावेज चेक किए गए। उनके आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed