{"_id":"5ae8c8aa4f1c1b87098b74f7","slug":"seven-youth-on-two-bike-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक पर सात युवक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक पर सात युवक, दो की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Wed, 02 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में सड़क हादसे में मौत के बाद पीएम हाउस पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदनगर के पास सोमवार रात हुई दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई। लापरवाही इस कदर रही कि एक बाइक पर एक या दो नहीं, बल्कि चार और दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें से कोई भी हेलमेट भी नहीं लगाए था। दोनों बाइक जब आमने सामने से भिड़ीं तो बाइक चलाने वाले युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिए। परिवार वालों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। दो जवान लड़कों की मौत से उनके गांव में मातम छा गया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदनगर निवासी गुलवीर (19) चाचा रणवीर, फुफेरे भाई लोकेंद्र और पवन के साथ किसी कार्य से सोमवार देर रात बाइक से अमरोहा जा रहा था। चांद नगर के पास पहुंचते ही इनकी बाइक से सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। इस बाइक पर चांदनगर का ही निवासी कुलदीप (20), छोटा भाई अंकित और बहनोई कावेंद्र सवार थे। तीनों बागड़पुर से गांव लौट रहे थे। दोनों बाइक जब आमने सामने से भिड़ीं तो एक बाइक चला रहे गुलवीर और दूसरी बाइक चला रहे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक पर सवार उनके अन्य साथी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले गुलवीर और कुलदीप के शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए गए। दो जवान युवकों के शव जैसे ही गांव में पहुंचे तो कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।