{"_id":"60637f848ebc3e8ccd2e3466","slug":"seven-more-corona-infected-including-factory-worker-in-district-jpnagar-news-mbd384688149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फैक्टरी कर्मचारी सहित सात और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फैक्टरी कर्मचारी सहित सात और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में पिछले दो दिन के भीतर फैक्टरी कर्मचारी समेत सात लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल 29 केस एक्टिव चल रहे हैं। इसमें 23 मरीज होम क्वारंटी है। जबकि तीन मरीज अन्य दूसरे जनपदों के लिए रेफर किए गए है।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार तक जिले में अब तक 322831 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 321336 की सैंपलों का जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 316834 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1495 सैंपलों की रिपोर्ट आना है। अब तक कुल 4502 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 4425 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुल 27 केस एक्टिव चल रहे हैं। सोमवार को गजरौला में फैक्टरी कर्मचारी समेत सात लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना संक्रमण से जंग लड़ने के बाद अमरोहा सीडीओ के पिता की मौत
कई दिन तक कोरोना संक्रमण से जंग लड़ने वाले अमरोहा सीडीओ के पिता की पोस्ट कोविड-कॉप्लिकेशन के चलते मौत हो गई है। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला के पिता पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमित थे। उनकी उम्र भी काफी थी। वह गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती रहे थे। पिछले छह दिन पहले उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन पोस्ट कोविड-कॉप्लिकेशन के कारण उनकी मौत हो गई है। फिलहाल इस मौत का अमरोहा जिले से कोई मतलब नहीं है।