फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven buses were seized, 23 vehicles were challaned

Amroha News: सात बसें की सीज, 23 वाहनों का किया चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Seven buses were seized, 23 vehicles were challaned
अमरोहा। परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा और पीटीओ सुधीर सिंह पीटीओ, यातायात पुलिस की ओर से जिले में चल रहे डग्गामार यात्री वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को यह अभियान हाईवे पर ब्रजघाट से गजरौला और गजरौला से जोया टोल प्लाजा तक चलाया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जोया टोल प्लाजा से मुरादाबाद बॉर्डर और गजरौला हसनपुर रोड पर चलाया गया। इस विशेष अभियान में कुल सांत बसों को सीज किया गया। 23 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। जो बसें सीज की गईं, उनके यात्रियों को दूसरे वाहन से सुरक्षित तरीके से बिठवा कर उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया गया। इस कार्रवाई से बस मालिकों में हड़कंप मचा गया। बस चालक हाईवे के रास्तों से हटकर संपर्क मार्गों से चलने लगे।
विज्ञापन

अधिक रफ्तार से भागने का प्रयास किया। एआटीओ ने बताया कि आगे भी ऐसे ही अभियान जारी रहेगा। अभियान में टीआई अनुज मलिक और टीएसआई योगेंद्र सिंह, रोडवेज विभाग की ओर से एआरएम केसी गौड़, एटीआई निरादर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed