फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven accused of the gang who stole high tension line wire arrested

Amroha News: हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने वाले गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Seven accused of the gang who stole high tension line wire arrested
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के ढाई सौ मीटर तार चोरी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को डिडौली पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। डिडौली और पाकबड़ा के आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि अम्हेड़ा गांव निवासी तालिब के यहां हाईटेंशन लाइन खींची जा रही थी। चार खंभों की लाइन तैयार कर दी गई, लेकिन चार सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने करीब ढाई सौ मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया। मामले में चौधरपुर बिजलीघर के जेई यासिर अराफात की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया था। इसके बाद डिडौली पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम पाकबड़ा के मोहल्ला ईदगाह निवासी आकिल, बुध बाजार निवासी तौफीक, मोहल्ला बड़ा मंदिर निवासी सिद्धार्थ दिवाकर, मोहल्ला आजाद नगर निवासी जाने आलम व इस्तेकार, नई बस्ती निवासी अहमद और डिडौली के कालाखेड़ा निवासी मुफीज बताया। आरोपियों के कब्जे से बिजली के तार के तीन बंडल, टाटा मैजिक, टेंपो और जेसीबी मशीन बरामद हुई है। सीओ के मुताबिक सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed