{"_id":"6448496cdb1e7590450f9554","slug":"seth-radhelal-became-the-first-chairman-of-the-municipality-jpnagar-news-c-15-1-125778-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सेठ राधेलाल बने थे नगर पालिका के पहले चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सेठ राधेलाल बने थे नगर पालिका के पहले चेयरमैन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। साफ- सफाई के लिए मंडल भर में चर्चित नगर पालिका परिषद धनौरा का पहला निर्वाचित चेयरमैन बनने का सौभाग्य सेठजी के नाम से प्रसिद्ध राधेलाल अग्रवाल को मिला था। सेठ राधेलाल 1972 तक नगर के चेयरमैन रहे। वर्ष 1972 में सागरमल गर्ग चेयरमैन बने। धनौरा को नगर पालिका का दर्जा वर्ष 1967 में मिला था। उससे पहले धनौरा टाउन एरिया हुआ करता था। अविभाजित मुरादाबाद जनपद की नगर पालिका धनौरा व चंदौसी साफ सफाई के लिए मंडल भर में प्रसिद्ध थी। वर्ष 1967 में हुए चेयरमैन पद के चुनाव में सेठ राधेलाल अग्रवाल निर्वाचित हुए थे। उस समय चेयरमैन का चुनाव वार्ड सदस्य किया करते थे। वर्ष 1972 तक राधेलाल अग्रवाल नगर पालिका के चेयरमैन रहे। उसके बाद राधेलाल बिजनेस के सिलसिले में तत्कालीन बम्बई व अब की मुम्बई शिफ्ट हो गए थे। साल 1972 में हुए चेयरमैन पद के चुनाव में सागरमल गर्ग विजयी हुए थे। उन्होंने गुलाब चंद अग्रवाल को पराजित किया था। सागरमल गर्ग टाउन एरिया के भी चेयरमैन रह चुके थे। सागरमल गर्ग वर्ष 1977 तक धनौरा के चेयरमैन रहे। साल 1977 के बाद प्रदेश में निकाय चुनाव नहीं हुए। 12 साल बाद 1989 में निकाय चुनाव कराए गए थे। उस समय नरेश चंद अग्रवाल चेयरमैन बने थे। उन्होंने चंदप्रकाश अग्रवाल को पराजित किया था।
कौन कब चेयरमैन रहा
वर्ष 1989 में नरेश चंद अग्रवाल
वर्ष 1995 में मुन्नी देवी सैनी
वर्ष 1998 में ज्ञानेंद्र अग्रवाल कार्यवाहक अध्यक्ष
वर्ष 1999 से 30 नवंबर 2000 तक मुन्नी देवी सैनी
वर्ष 2000 से 2005 तक दीनदयाल प्रजापति
एक दिसंबर 2005 से 15 नवंबर 2006 तक प्रशासनिक अधिकारी
वर्ष 2006 से 2012 तक लता देवी सैनी
वर्ष 2012 से 2017 तक राजेश सैनी
2017 से 2022 तक राजेश सैनी
विज्ञापन
कौन कब चेयरमैन रहा
वर्ष 1989 में नरेश चंद अग्रवाल
वर्ष 1995 में मुन्नी देवी सैनी
वर्ष 1998 में ज्ञानेंद्र अग्रवाल कार्यवाहक अध्यक्ष
वर्ष 1999 से 30 नवंबर 2000 तक मुन्नी देवी सैनी
वर्ष 2000 से 2005 तक दीनदयाल प्रजापति
एक दिसंबर 2005 से 15 नवंबर 2006 तक प्रशासनिक अधिकारी
वर्ष 2006 से 2012 तक लता देवी सैनी
वर्ष 2012 से 2017 तक राजेश सैनी
2017 से 2022 तक राजेश सैनी