फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   send obscence messages to a woman

Amroha News: काशीपुर का सरकारी शिक्षक महिला को भेज रहा अश्लील मैसेज

Thu, 27 Jul 2023 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
send obscence messages to a woman
गजरौला (अमरोहा)। नगर निवासी एक महिला ने काशीपुर के एक शिक्षक पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। कई बार विरोध करने के बावजूद वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कस्बा इंचार्ज से शिकायत पर पुलिस ने उसे यहां बुलाया, लेकिन बिना कार्रवाई छोड़ दिया। पीड़िता ने थानाध्यक्ष से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर थाने पहुंची नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि काफी समय से काशीपुर का रहने वाला परिषदीय विद्यालय का शिक्षक परेशान कर रहा है। पहले वह फोन करता था। जिसका विरोध करने पर फोन करना बंद कर दिया, लेकिन अब अश्लील संदेश भेज रहा है। कई बार विरोध करने के बाद भी वह बाज नहीं आ रहा है। उसके खिलाफ कस्बा इंचार्ज से गुहार लगाई थी। महिला का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने शिक्षक को बुलाया लेकिन साठगांठ कर छोड़ दिया। जिससे उसके हौंसले और बुलंद हो गए। पीड़िता ने थानाध्यक्ष से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed