फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Security of Ramdol procession will be handed over to 400 policemen

400 पुलिसकर्मियों के हवाले रहेगी रामडोल शोभायात्रा की सुरक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Security of Ramdol procession will be handed over to 400 policemen
आज शहर में रामडोल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी सुरक्षा में करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुबह दस बजे सबसे पहले प्राचीन रियासत वाले मंदिर में महाआरती का आयोजन होगा। उसके बाद ग्यारह बजे शोभायात्रा शुरू होगी। एसपी ने अधीनस्थों को सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि रामडोल शोभायात्रा अमरोहा की ऐतिहासिक और दर्शनीय धरोहर है। जिसका शुभारंभ सुबह दस बजे मोहल्ला कोट स्थित प्राचीन रियासत वाले मंदिर से लड्डू गोपाल की महाआरती के साथ होगा। जिसमें डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन समेत तमाम पुलिस प्रशासनिक अफसर व नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार भी शोभायात्रा में दिल्ली, मीरापुर, ग्वालियर, अमरोहा के बैंड शामिल हैं। जबकि एटा के कलाकारों द्वारा झांकी प्रस्तुत की जाएंगी। बुलंदशहर, कलाकारों द्वारा काली का अखाड़ा प्रस्तुत किया जाएगा। जबकि दिल्ली, संभल, मुरादाबाद के कलाकार रासलीला प्रस्तुत करेंगे। राया मथुरा के कलाकार रसिया मल्हार लोकगीत के साथ भगवान श्री कृष्ण के भजनों का गुणगान करेंगे। वहीं शोभायात्रा में शामिल भगवान श्री कृष्ण के प्राचीन सिंहासन पर लड्डू गोपाल विराजमान रहेंगे। साथ ही मथुरा के बरसाना की लठमार होली आकर्षक का केंद्र रहेगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में करीब डेढ़ सौ से अधिक झांकियां शामिल रहेंगी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि रामडोल शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए 400 पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed