फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Secondary students will become proficient in technology through Project Praveen

Amroha News: प्रोजेक्ट प्रवीण से तकनीक में दक्ष होंगे माध्यमिक के विद्यार्थी

Tue, 09 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Secondary students will become proficient in technology through Project Praveen
अमरोहा। माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को भी तकनीक में दक्ष बनाया जाएगा। पढ़ाई के दौरान ही उनके कौशल को निखार कर व्यवसाय आधारित प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत छात्र-छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से भी दक्ष बना दिया जाए। जिससे पढ़ाई पूरी होने के बाद उनको रोजगार आदि के लिए भटकना न पड़े। इसी मंशा के साथ यूपी बोर्ड से जुड़े माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट प्रवीण की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

उप्र कौशल विकास मिशन के तहत चयनित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। राजकीय आईटीआई अमरोहा के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से इसकी शुरुआत की गई है। प्रोजक्ट प्रवीण के तहत राजकीय विद्यालयों में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए कक्षा नौ व 11 के विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। 2024-25 में 105 विद्यार्थियों का पंजीकरण लक्ष्य के अनुरूप किया गया था। उन्होंने बताया कि इस बार अभी लक्ष्य नहीं मिला है। लक्ष्य मिलने पर विद्यार्थियों का पंजीकरण कर उनको तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा।

---

रुचि के अनुसार कर सकते हैं ट्रेड का चयन
प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि योजना के तहत विद्यार्थियों को आईटी, ब्यूटी वेलनेस, कंप्यूटर आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है। लेकिन इसके इतर भी विद्यार्थी अपनी इच्छा के अनुरूप प्रशिक्षण के लिए ट्रेड का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed