फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SDM wrote a letter to DM stating that the factory is a threat to normal life.

Amroha News: एसडीएम ने डीएम को पत्र लिखा फैक्टरी से आम जीवन को खतरा

Wed, 24 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 24 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
SDM wrote a letter to DM stating that the factory is a threat to normal life.
गजरौला (अमरोहा)। बेस्ट क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी से जहरीली गैस का रिसाव होने पर हरकत में आए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनको भी यहां पर गैस का रिसाव मिला। उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का इंतजाम कर लिया था। उधर एसडीएम ने डीएम को पत्र लिखा है कि फैक्टरी द्वारा गैस रिसाव से आम जीवन को खतरा हो सकता है। इसलिए इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीएम का कहना है कि गैस से बिगड़े हालात के कारण लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए एआरटीओ गाड़ियां लेकर आए थे। मगर नागरिकों ने इन्कार कर दिया। फैक्टरी में दूसरी बार रिसाव हुआ है। उन्होंने डीएम को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। जिसमें लिखा है कि इसके प्रदूषण से लोगों की जान और माल को खतरा है। रिपोर्ट में फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। एसडीएम का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में है। इस बारे में भी डीएम को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed