फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SDM Sadar in Amroha found irregularities in Madrasa of Al Jafria Miswah Society

Amroha: मदरसा अल जाफरिया मिसवाह सोसाइटी के निरीक्षण में एसडीएम को मिलीं अनियमिताएं, होगी वसूली

Thu, 15 Sep 2022 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

एसडीएम सदर अनिल कुमार ने मोहल्ला चाहगौरी में चल रहे मदरसा अल जाफरिया मिसवाह सोसाइटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कार्रवाई के लिए निरीक्षण रिपोर्ट जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेज दी है।

विज्ञापन
SDM Sadar in Amroha found irregularities in Madrasa of Al Jafria Miswah Society
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

अमरोहा में एसडीएम सदर अनिल कुमार ने मोहल्ला चाहगौरी में चल रहे मदरसा अल जाफरिया मिसवाह सोसाइटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तमाम अनियमिताएं सामने आईं। कार्रवाई को लेकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है।

विज्ञापन

शासन के आदेशानुसार मदरसों की 12 बिंदुओं को लेकर चल रही जांच के क्रम में डीएम बीके त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार ने शहर के मोहल्ला चाहगौरी में गैर मान्यता प्राप्त चल रहे मदरसा अल जाफरिया मिसवाह सोसाइटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि मदरसा की संस्था 10 मार्च 1999 से पंजीकृत है। यहां एमएजेएफ पब्लिक स्कूल का बोर्ड लगा है। शिक्षक उपस्थिति पंजिका मौके पर नहीं मिली। विद्यालय में संचालक के परिवार के सदस्य निवास करते हैं, जोकि घर जैसा है। मदरसे के नाम पर केवल सरकार से पैसा लिया जा रहा है। जिसकी वसूली भी की जाएगी। बरामदे में कक्षा संचालित होना बताया गया। पढ़ाई के लिए कक्ष नहीं पाए गए।

विज्ञापन
Trending Videos

छात्रों की उपस्थिति पंजिका भी आधी अधूरी है। निरीक्षण के बाद कार्रवाई के लिए निरीक्षण रिपोर्ट जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेज दी है। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में गैर सरकारी मदरसों के सर्वे के लिए सरकार ने एक फॉर्मेट तैयार किया है जिस पर जनपद की सभी तहसील के अंतर्गत आने वाले मदरसों की 12 बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच कराने का उद्देश्य बेहतर शिक्षा व्यवस्था करना है। जांच में पता लगाया जाएगा कि मदरसों का वित्त पोषण कहां से हो रहा है, किस मदरसे में कितने बच्चे तालीम हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन

इन 12 बिदुंओं पर हो रही जांच
मदरसे का नाम, मदरसे को संचालित करने वाली संस्था, स्थापना वर्ष, मदरसे की अवस्थिति का संपूर्ण विवरण (निजी अथवा किराए का भवन), क्या मदरसे का भवन छात्र-छात्राओं के लिए उपयुक्त है? (सुरक्षित भवन, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत आपूर्ति, शौचालय आदि), मदरसे में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की कुल संख्या क्या है, मदरसे में कुल शिक्षकों की संख्या क्या है, मदरसे में लागू पाठ्यक्रम क्या है, मदरसे की आय का स्रोत क्या है, क्या इन मदरसों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं किसी और शिक्षण संस्थान स्कूल में नामांकित हैं, क्या किसी गैर सरकारी संस्था या समूह से मदरसा संबद्ध है, अगर हां तो विवरण देना होगा। इन सभी बिंदुओं की मौके पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed