फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SCs getting respect under BJP rule: Kanta Kardam

भाजपा राज में अनुसूचित जातियों को मिल रहा सम्मान : कांता कर्दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
SCs getting respect under BJP rule: Kanta Kardam
अमरोहा में भाजपा के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के साथ एससी समाज को विशेष रूप से सम्मान दिया है। उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा दलितों के उत्थान के लिये भिन्न-भिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। बेसहारा लोगों के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना आदि चलाई हैं। संविधान दिवस पर कहा कि बाबा साहेब ने कठिन परिश्रम करके दलितों संग अन्य वर्गों के लोगों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया है। हम बाबा साहेब के ऋण से कभी भी उऋण नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब डॉ बीआर आंबेडकर के पंचतीर्थ स्थलों का निर्माण कर दलितों को सम्मान देने का काम किया है। जिलाध्यक्ष राम रतन सिंह ने कहा कि भाजपा में दलित समाज के लोगों को सम्मान मिल रहा है तथा आगामी विधान सभा 2022 में अनुसूचित समाज के लोग भाजपा को अपना मत देकर पुन: भाजपा की सरकार बनाने में योगदान देंगे। इस दौरान जितेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार, अंकुर दिवाकर, पवनीत, अंकित कुमार, दुलीचन्द, अजयपाल वाल्मीकि, विनोद मौर्य, अभिनव मर्दान, राजकुमार चंदेल, गौरव मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed