{"_id":"60491a6e8ebc3e8d2d43908f","slug":"school-seal-jpnagar-news-mbd382502357","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर नक्शा के बाउंड्रीवाल में स्कूल के लिए बना रहे कमरे, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर नक्शा के बाउंड्रीवाल में स्कूल के लिए बना रहे कमरे, सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बगैर नक्शा स्वीकृति के स्कूल का निर्माण कराना महंगा साबित हो गया है। एसडीएम के निर्देश पर निर्माणाधीन स्कूल को सील कर दिया गया है। अवैध तरीके से 304 वर्गमीटर मेें बाउंड्रीवाल बनवा दी गई थी। है। नियत प्राधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया था, बावजूद इसके भवन के लिए नींव को तैयार किया जा रहा था। इसके अलावा एक सप्ताह पहले काम को रोका गया था और दो दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। लेकिन कोई जवाब नहीं दाखिल किया गया। प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विनियमित क्षेत्र में बगैर नक्शा स्वीकृति के निर्माण कराने वालों पर एसडीएम की नजर टेढ़ी हो गई है। एसडीएम विवेक यादव को बुधवार को कुरैशी मोहल्ले में नोटिस जारी होने के बावजूद स्कूल के भवन के निर्माण कराने की जानकारी मिली। उन्होंने नायब तहसीलदार दीपक कुमार और अवर अभियंता श्याम बाबू वर्मा को मौके पर भेजा। दोपहर लगभग दो बजे नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो 304 वर्गमीटर के परिधि में स्कूल के कमरों की नींव बनाने की तैयारी हो रही थी। अवैध तरीके से निर्मित बाउंड्रीवाल के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने काम रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद मजदूर काम छोड़ कर चले गए। एक सप्ताह पहले निर्माण कराने से रोका गया था। इसके बाद आठ मार्च को नोटिस जारी किया गया था।