{"_id":"5a5d0ef14f1c1ba1268b49d3","slug":"school-opened-after-13-days-but-the-teacher-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह दिन की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, समय से नहीं पहुंचे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह दिन की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, समय से नहीं पहुंचे गुरुजी
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अतरासी कला के बाहर शिक्षकों का इंतजार करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के प्रकोप के चलते बारह दिनों से बंद चल रहे बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय धूप निकलते ही सोमवार सुबह से खुल गए। वहीं तमाम विद्यालयों मेंगुरुजी समय से विद्यालय नहीं पहुंचे। जिससे छात्रों को काफी देर तक अपने गुरुजी का इंतजार करना पड़ा। लंबी छुट्टी के कारण विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति की संख्या भी कम रही।
भीषण सर्दी और कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 3 जनवरी से 14 जनवरी तक सभी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में छुट्टियां घोषित की गई थी। जिसके क्रम में सोमवार को सभी विद्यालय तो समय से खुल गए लेकिन तमाम विद्यालयों में कहीं छात्रों की उपस्थिति कम रही तो कहीं शिक्षक भी विलंब से पहुंचे। सुबह 9: 45 बजे प्राथमिक विद्यालय अतरासी कला के ग्राउंड में बच्चे खेलते नजर आए। विद्यालय में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं दिखा।
सुबह 9:50 बजे प्राथमिक विद्यालय अमरोहा देहात के परिसर में भी बच्चे गुरुजी के न आने से खेलकर टाइम पास करते नजर आए।