{"_id":"64fcc8f9a8a3810a890b9b84","slug":"school-is-not-for-business-but-to-develop-the-character-of-the-young-generation-jpnagar-news-c-283-1-smbd1011-526-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूल व्यापार के लिए नहीं युवा पीढ़ी को चरित्रवान बनाने के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूल व्यापार के लिए नहीं युवा पीढ़ी को चरित्रवान बनाने के लिए
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रनवीर सिंह ने कहा कि स्कूल व्यापार के लिए नहीं है बल्कि यह युवा पीढ़ी को संस्कारवान व चरित्रवान बनाने का माध्यम है। औसत से कम परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को अपना प्रदर्शन सुधारने की नसीहत दी।
यह बात उन्होंने नगर के ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित प्रिंसिपल मीट के दौरान कही। मीट में सीबीएसई के देहरादून रीजन के अंतर्गत आने वाले उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 35 विद्यालयों के प्रिंसिपल्स व सिटी कोऑर्डिनेटर ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता के रूप में रनवीर सिंह ने कहा कि देश में बढ़ रही कोचिंग कल्चर व नॉन अटेडेंस कल्चर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसे किसी भी दशा में पनपने नहीं देंगे। प्रिंसिपल मीट में नई शिक्षा नीति पर भी चर्चा की गई। मीट में मेधावी छात्र-छात्राओं व उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्रधानाचार्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीसीएस जे में चयनित ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व छात्रा अक्षी गिल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी ने प्रिंसिपल्स सिटी काेऑर्डिनेटर को आगाह करते हुए कहा कि कुछ स्कूल अपनी छात्र संख्या बढ़ाने के चक्कर में अनैतिक कार्य कर रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से नॉन अटेंडेंस कल्चर है। उन्होंने कहा कि बच्चा बाहर रहकर कोचिंग कर रहा है और उसका अभिलेखों में दाखिला दिखाया जा रहा है। यह कृत्य अभिभावकों के साथ साथ बच्चों के साथ अभी अन्याय है। उन्होंने औसत से कम परीक्षाफल देने वाले स्कूलों के प्रबंधकों व प्रिंसिपल को सुधरने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति रोजगार परक बनाई गई है। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों से अपील की कि वे अपने स्कूलों में स्किल बेस शिक्षा शुरू करें। कार्यक्रम में ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के वर्ष 2022-23 की इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा के टापर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 23 विद्यालयों के प्रधानाचार्य को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक राहुल अग्रवाल, निदेशिका राखी अग्रवाल, प्रधानाचार्या अंजलि दुबे, गुरुकुल चोटीपुरा की प्रधानाचार्या सुमेधा, वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के राजीव त्यागी, मोनिका अग्रवाल आदि मौजूद थी।
कार्यक्रम स्थल पर जी-20 का लोगों देखकर खुश हुए मेहमान
मंडी धनौरा। ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन ने आयोजन स्थल पर जी-20 का बहुत ही सुंदर लोगो बनाया था। स्कूली बच्चों ने मैं भारत का चेहरा हूं नृत्य के माध्यम से देश की आर्थिक व विज्ञान प्रगति से अवगत कराया। उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के स्कूलों से आए प्रबंधकों व प्रधानाचार्य ने जी-20 के लोगो के पास खड़े होकर फोटो ली। इस मौके पर ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई ई कार को भी प्रदर्शित किया गया था।