{"_id":"587d159a4f1c1bdc30efe239","slug":"school-bus-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने मासूम को कुचला, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस ने मासूम को कुचला, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर-ढबारसी मार्ग पर गांव फत्तेहपुर अधेक में सोमवार सुबह एक स्कूल बस ने रोड किनारे खड़ी नर्सरी की छात्रा को कुचल दिया। गंभीर हालत में छात्रा को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं हादसे से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर चालक की पिटाई कर दी। इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ जमकर खबर ली और ढबारसी-आदमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा। चालक पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही जाम खोला गया। वहीं, छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
आदमपुर थाना इलाके के गांव फत्तेहपुर अधेक निवासी गोपाल की छह वर्षीय बेटी नीतू ढबारसी के एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नीतू स्कूल जाने के लिए सड़क की ओर आई थी। तभी ढबारसी के ही दूसरे स्कूल की बस ने छात्रा को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने नजारा देखा तो घेर कर बस को रुकवा लिया।
गुस्साए लोगों ने चालक के साथ मारपीट की और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोगों ने चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराने और गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर आदमपुर-ढबारसी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
उधर, घायल छात्रा को निजी चिकित्सक के यहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। डेढ़ घंटे बाद चालक पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जाम खोला गया। इंस्पेक्टर अजय गौतम ने बताया कि आरोपी चालक साहब सिंह निवासी भंडा थाना नखासा संभल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फोटो भी है।