फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   scholorship form

छात्रवृत्ति फॉर्म में गलतियों को सही करने का मौका 11 से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
scholorship form
अमरोहा। स्कॉलरशिप फॉर्म में गड़बड़ी से चिंतित छात्रों के लिए अच्छी खबर हैं। उन्हें गलतियों को दुरुस्त करने का एक और मौका मिल गया है। अभी भी 68,603 छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिल सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें अधिकांश छात्र छात्राओं के फॉर्म में गलती है। अब 11 फरवरी से 16 फरवरी तक गलतियों को सही कर सकते हैं। वेबसाइट पर छात्रों की लॉगिन आईडी पांच दिन तक प्रदर्शित रहेगी। छात्र-छात्राएं फॉर्म को ऑनलाइन सही कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में 100,804 छात्र छात्राओं ने स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरे हैं, लेकिन इनमें 32,201 छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकी है। अभी भी 68,603 छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप की दरकार है। छात्र छात्राए रोजाना विकास भवन का चक्कर काट रहे हैं। प्रदेश सरकार ने छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए पहल की है। अब तीसरी समय सारिणी जारी की है। समाज कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में छात्र छात्राएं आए थे। वह फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर आए थे। कर्मचारी से स्कॉलरशिप की रकम नहीं मिलने की शिकायत की। कर्मचारियों ने शिकायतों को सुना और उसे दूर करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

केस-1
फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर आई हूं। उस पर इन रोलमेंट इज नॉट मैच अंकित है। विभाग में समस्या बताई हूं। वेबसाइट भी नहीं चल रही है। कोई बता भी नहीं रहा है। अंजलि शर्मा, डीएलएड अंतिम वर्ष, छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केेस-2
स्कॉलरशिप के लिए कई बार ऑफिस का चक्कर काट चुकी हूं। सब कुछ सही है बावजूद इसके स्कॉलरशिप नहीं आई है। प्रिंट आउट में अंडर प्रोसेस प्रदर्शित हो रहा है। सोनम, एमए अंतिम वर्ष, समाज शास्त्र

छात्रों के लॉगिन आईडी पर कारणों सहित गलती प्रदर्शित करेगा। विद्यार्थी 11 फरवरी से 16 फरवरी तक गलती दुरुस्त कर सकते हैं। वांछित संलग्नकों के साथ शिक्षण संस्था में जमा करना होगा। - मनोज कुमार, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed